यूपी में NEET री-एग्जाम, GPS लगी गाड़ियों से पेपर पहुंचे:अभ्यर्थी बोली- पेपर लीक हुआ तो रोने लगी थी; 3.5 लाख कैंडिडेट देंगे परीक्षा

यूपी में रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 का री-एग्जाम हो रहा है। इसमें 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू हो गई है, जो डेढ़ बजे तक चलेगी। एग्जाम सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा है। एंट्री के दौरान अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, वैलिड फोटो पहचान-पत्र, फोटो और साइन का मिलान किया जा रहा है। बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही सेंटर्स में एंट्री दी जा रही है। सहारनपुर में अभ्यर्थी विदुषी चौधरी ने कहा- जब पेपर लीक हुआ तो रोने लगी थी। दोबारा पढ़ाई करनी पड़ी। वहीं, प्रेरणा ने बताया कि पेपर लीक पर NTA को एक्शन लेना चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसा न हो। इससे बच्चों की मेहनत बेकार हो जाती है। इससे पहले, जीपीएस लगी गाड़ियों से पेपर एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचाए गए। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। प्रदेश के 59 जिलों में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक होगी। कैंडिडेट्स को रोडवेज बसों के किराए में 50% छूट दी गई है। इससे पहले, 3 मई को NEET परीक्षा हुई थी, लेकिन पेपर लीक के चलते 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। तस्वीरें देखिए- NEET एग्जाम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…