विदेशियों से 250 करोड़ ठगने वाला कॉल सेंटर:लखनऊ में शाम 7 बजे खुलता, रात 3 बजे बंद होता, VIDEO में जालसाजी की कहानी

लखनऊ शहर के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर की फेमस समिट बिल्डिंग में करोड़ों की ठगी का नेटवर्क चल रहा था। इस फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर से 27 लड़कियों समेत 119 लोग हिरासत में लिए गए। इसके साथ ही 100 लैपटॉप, 178 कॉलिंग फोन, कई डिजिटल मशीन, डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए। इस गैंग ने करीब 200 करोड़ रुपए ठगे हैं। VIDEO देखिए…