मथुरा में जोरदार बारिश, सड़क पर नदियों जैसा बहाव:स्कूटी बही, रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी; कानपुर में 100 फीट की दीवार ढही

मानसून ने पूरे यूपी को कवर कर लिया है। 15 शहरों में शुक्रवार तड़के से रुक-रुक बारिश हो रही है। मथुरा में दोपहर 1 बजे 30 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी भर गया। सड़क पर नदियों जैसा बहाव देखने को मिला। एक स्कूटी और दुकानदारों को सामान बह गया। कानपुर में गुरुवार देर रात 1 बजे से तड़के 5 बजे तक भारी बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। कारें-बाइकें आधी डूब गईं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की 100 फीट दीवार गिर गई। बेंसमेंट की दीवार धंसकने से अपार्टमेंट को खाली करना पड़ा। इधर, झांसी में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। उन्नाव में इतनी बारिश हुई कि घरों में बरसात का पानी घुस गया। जालौन में भी आंधी के साथ बारिश हुई। आज यूपी के सभी 75 शहरों में बारिश का अलर्ट है। 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ओले और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 40 किमी. की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 50 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। अब लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट हुई है। अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, मानसून के दौरान लखनऊ समेत प्रदेश में सामान्य से कम बारिश के आसार हैं। 24 घंटे में सामान्य से 54% ज्यादा बारिश, संभल-मिर्जापुर में सबसे अधिक यूपी के मानसून के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…