सपा नेताओं की पुलिस से झड़प, दरोगा ने पिस्टल निकाली:यूपी में CJP के समर्थन में वकील-छात्र सड़क पर उतरे; SDM को गुलाब दिए

NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ की मांग को लेकर शुक्रवार को यूपी में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा, “जिन पर लाठियां बरसाई गईं, वे हमारे बच्चे हैं। अब लड़ाई सड़कों पर होगी।” अलीगढ़ में कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर हंगामा हुआ। सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर पीएम मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। तभी सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक सतवीर सिंह ने पिस्टल निकाल ली। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सरकारी काम में बाधा, पुलिस से अभद्रता और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। पुलिसकर्मियों ने अर्थी छीन ली और अपने साथ ले गए। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता सड़क पर लेट गया। पुलिस उसे उठाकर वहां से ले गई। कानपुर में सपा विधायक ने ढपली बजाकर प्रदर्शन किया। लखीमपुर में छात्र हाथों में तिरंगा और पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने SDM को गुलाब के फूल देकर विरोध दर्ज कराया। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम को कैंडल मार्च निकाला। दरअसल, CJP ने देशभर में आंदोलन की अपील की है। इसे देखते हुए प्रदेशभर की पुलिस अलर्ट मोड पर है। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- सरकार छात्रों के आंदोलन को उग्र बताने की कोशिश कर रही है। यह उग्र आंदोलन नहीं है, बल्कि युवा रोजगार मांग रहे हैं। पुलिस के डंडे में सरकार का चेहरा दिखता है। 5 तस्वीरें देखिए… यूपी में प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…