10 साल की बेटी को कांवड़ पर बैठाकर निकला पिता:13 फीट ऊंची कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त; सादी वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिसवाले

यूपी में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। सावन के तीसरे दिन हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज, हापुड़ से कांवड़िए गंगा जल लेकर अपने-अपने जिले के मंदिरों की ओर जा रहे हैं। इस दौरान नेशनल और स्टेट हाईवे पर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। वहीं दिल्ली के रहने वाले कांवड़िए योगेश हरिद्वार से 111 लीटर गंगाजल लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए भोले बाबा से मन्नत मांगी थी, जो अब पूरी हो गई है। इसी कामना के साथ वे कावड़ यात्रा कर रहे हैं। इसके लिए चार महीने तक इसके लिए प्रैक्टिस कर रहा था। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि के नजर आते ही पुलिस के पास अलर्ट पहुंच जाएगा। मेरठ जोन में करीब 25,000 पुलिसकर्मी, 7,000 सीसीटीवी कैमरे और एआई (AI) सर्विलांस की व्यवस्था की गई है। साथ ही कांवड़ मार्गों से शराब और नॉन-वेज की दुकानों को पूरी तरह बंद करा दिया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… अब ग्राफिक्स में जानिए कांवड़ यात्रा के बारे में यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए