अखिलेश बोले- GenZ ने पीएम मोदी को REEL में फंसाया:भाजपा का मतलब बताया- भ्रष्ट, जुल्मी और पापी; ये किसी के सगे नहीं

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने दिल्ली में 36 दिन चले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन पर कहा- भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री को ही रील बनाने में फंसा दिया। फिर Gen-Z ने प्रधानमंत्री की रील बना दी। अखिलेश का इशारा पीएम मोदी की इंस्ट्राग्राम रील्स की तरफ था। पिछले 10 दिनों में PM मोदी इंस्टाग्राम पर 5 वीडियो बना चुके हैं। नौजवानों और छात्रों के सामने अपनी बात रख चुके हैं। शुक्रवार देर रात पीएम ने इंस्टाग्राम पर कहा था- गुमराह बच्चों को राह दिखाने का समय है। इन्हें माफ करना चाहता हूं। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- बीजेपी का असली मतलब ‘भ्रष्ट, जुल्मी और पापी’ है। ये कभी किसी के सगे नहीं हो सकते। उत्तर प्रदेश में आज सबसे बड़ा संकट भाजपा है। जब तक यह सरकार नहीं हटेगी, तब तक प्रदेश का संकट दूर नहीं होगा। खबर अपडेट की जा रही है…