गाजियाबाद में रविवार शाम करीब 7 बजे एक महिला साइकेट्रिस्ट ने 5वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली। नीचे गिरते ही महिला का सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला साइकेट्रिस्ट का करीब 18 महीने पहले पति से तलाक हुआ था। इसके बाद से वह अवसाद (डिप्रेशन) में थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ शुरू की। घटना राजनगर एक्सटेंशन की है। साइकेट्रिस्ट अपने पिता के साथ रहती थी डॉ. हमीका अग्रवाल (40) राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में अकेले रहती थीं। वह पेशे से मनोचिकित्सक (साइकेट्रिस्ट) थीं और लोगों की काउंसलिंग करती थीं। डॉ. हमीका अग्रवाल का बस अड्डे के पास क्लिनिक था। उनके पिता डॉ. आर. चंद्रा भी मनोचिकित्सक हैं। डॉ. आर. चंद्रा ने बताया- करीब 18 महीने पहले बेटी का अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था। रविवार शाम मैं अपने कमरे में था। तभी वह अचानक बालकनी में गई और सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आवाज सुनते ही नीचे पहुंचे पिता
बेटी के गिरने की आवाज सुनते ही मैं तुरंत लिफ्ट से नीचे पहुंचा। तब तक सोसाइटी के लोग भी वहां इकट्ठा हो चुके थे। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह रहा था। सोसाइटी के एक युवक ने अपनी कार से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।
एसीपी बोले- सुसाइड नोट नहीं मिला है एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया- महिला की मौत के मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————————– ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी, हाथ जोड़कर बोली- मैं 15 साल की हूं, गलती पर शर्मिंदा हूं दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की ने माफी मांग ली। हाथ जोड़ते हुए उसने कहा- मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं दोबारा ऐसा नहीं कहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…