मैं घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी कि अचानक अंकल आए और मुझे पीछे से बैडटच किया। मैं सहम गई और कुछ देर के लिए समझ नहीं आया कि क्या करूं। विरोध पर आरोपी मुझे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। ये बाते कानपुर में बैडटच पीड़िता ने कही। उसने कहा- आरोपी अक्सर मुझे मंदिर आते-जाते समय घूरता था। मैंने उसे इग्नोर कर दिया। लेकिन उसने अब हद पार कर दी। वो बहुत ही गंदा आदमी है। सबसे पहले 2 तस्वीरें देखिए… रविवार रात करीब 10 बजे वारदात को दिया था अंजाम नवाबगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया- मेरी 2 साल पहले शादी हुई है। मेरा एक साल का बेटा भी है। रविवार यानी 16 अगस्त की रात में मेरे पति घर पर नहीं थी। मैंने अपना काम निपटाने के बाद रात 10 घर के बाहर कुछ कूड़ा डालने के लिए निकली थी। तभी मोहल्ले के रहने वाले अखिल कुमार उर्फ पप्पू आ गया। वो दूसरी तरफ से जा सकता था लेकिन आरोपी मेरी ओर आ गया। वह नशे में धुत था। उसने मेरे बॉडी पर गलत तरीके से हाथ मारा। इसके बाद मैं घर के अंदर भागी। मैंने मामले की पूरी जानकारी अपने सास–ससुर को दी। उन्होंने डॉयल-112 पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिसवालों ने मुझसे कहा- अभी यह नशे में है, इसको कल देखेंगे, इसके बाद पुलिस वाले चले गए। पुलिसवालों के जाने के बाद अखिल मुझे गाली देने लगा और बोला कि पुलिस से शिकायत करोगी तो तुम्हे जान से मार डालेंगे। आरोपी की शादी भी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। पति बोले- अक्सर घर का दरवाजा पीटता था पीड़िता के पति ने बताया- लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स ऑफीसर के पद पर काम करते हैं। अभी उनकी तैनाती कानपुर में है। उन्होंने कहा- शिकायत करने की बात पर पुलिस तो मौके पर आई, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। पुलिसवालों ने कहा कि सुबह 11:30 बजे कार्रवाई करेंगे। शाम तक इंतजार करने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तब पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई। 15 साल पहले बहन से भी कर चुका है बदतमीजी पीड़िता के पति ने बताया- आरोपी ने 15 साल पहले भी मेरी बहन के साथ बदतमीजी की थी। उस समय मेरी बहन 7वीं में पढ़ती थी। जब उस समय हमने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी के घर वालों ने माफी मांग ली थी। हालांकि इसके बाद भी आरोपी अखिल नहीं सुधरा। रात के समय हमारे घर के दरवाजे पीटकर भाग जाता था। इस बार सीसीटीवी में कैद हो गया तो इसकी पोल खुल गई। पीड़िता के पति ने कहा- मोहल्ले की दूसरी लड़कियों को भी परेशान करता था पीड़िता के पति ने बताया- आरोपी इलाके में अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज करता है, गली-मोहल्ले से निकलने वाली युवतियों, महिलाओं के साथ छेड़खानी करता है। इससे पूरा मोहल्ला परेशान रहता है। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी अखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ———————— ये खबर भी पढ़ेंः- बुलडोजर एक्शन से पहले युवक ने खुद को आग लगाई:शामली में चिल्लाते हुए खेत में कूदा, पिता-पुलिसवालों ने बुझाई आग, VIDEO यूपी के शामली में तहसीलदार और पुलिस के सामने युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। फिर चिल्लाते हुए पानी से भरे खेत में कूद गया। युवक के घरवाले और पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे। जैसे-तैसे युवक को खेत से बाहर निकाला। पुलिस युवक को लेकर अस्पताल पहुंचती। वह 60 से 70 प्रतिशत झुलस चुका था। डॉक्टरों ने युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया है। पढ़ें पूरी खबर….