लखनऊ में बैंक अफसर महिला की पति ने की हत्या:ICICI बैंक के बाहर वारदात, आरोपी ने भी खुद को भी गोली मारी

लखनऊ के पॉश इलाके में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला को ICICI बैंक के बाहर बुलाया। आरोपी ने महिला से थोड़ी देर तक बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी CCTV में भी नजर आया है। वारदात गोमती नगर थाने से 200 मीटर दूर ICICI बैंक के बाहर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट की जा रही है…