यूपी में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी बाजार तक पहुंच गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं। गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई हैं। बहराइच के कई गांव जलमग्न हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। रिवर फ्रंट रोड डूब गई है। गंगा का पानी लेटे हुए हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक पहुंच गया है। काशी में विश्वनाथ मंदिर का गंगा द्वार बंद कर दिया गया है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हैं। अब हरिश्चंद्र घाट पर गलियों और सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार हो रहा है। मणिकर्णिका घाट पर छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर हो रही है। नमो घाट भी जलमग्न है। प्रयागराज में पांच दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। दारागंज, करेली और सलोरी में घरों में करीब 3 फीट पानी भर गया है। 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया है।लखनऊ में शाम करीब 7 बजे बारिश हुई। दारुलशफा विधायक निवास में पानी भर गया। लखीमपुर खीरी में मोहाना नदी में नाव पलट गई। चार ग्रामीण घास काटकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। दो लोग सुरक्षित बच गए। दो अभी लापता हैं। NDRF की टीम उनकी तलाश में जुटी है। पिछले 24 घंटे में 42 जिलों में बारिश हुई। ललितपुर में सबसे ज्यादा 39.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। चित्रकूट में 36.8 मिमी और महोबा में 24.5 मिमी बारिश हुई। पिछले 72 घंटे में मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हुई है। मिर्जापुर में 3, जौनपुर में 2 और अमेठी में 1 व्यक्ति की जान गई। मौसम विभाग ने शनिवार को 66 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसका असर यूपी में पड़ रहा है। 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कल कहां-कहां बारिश होगी, जानिए… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…