सीएम योगी ने लखनऊ में शुक्रवार को जापानी छात्रों से मुलाकात की। बच्चों ने जापानी गीत सुनाया, तो योगी ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। फिर सभी छात्रों ने सीएम के साथ फोटो खिंचवाई। छात्र दूर से ही सेल्फी ले रहे थे, तो योगी ने उनको अपने पास बुलाया। फिर साथ में मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई। एक छात्र ने तो सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी ली। तभी सीएम ठहाके लगाकर हंसने लगे। इस मौके पर यूपी के ईशान ने भगवान श्रीराम को समर्पित ‘कौशल्या दशरथ के नंदन’ गीत गाया। जापानी छात्रा मियागी मोतो ने कहा- मैंने पहली बार बिंदी लगाई और मुझे यह बहुत अच्छा लगा। भारत का अनुभव अपने आप में अलग है। देखिए तस्वीरें- योगी ने ‘ओहायो गोजाइमासु’ से किया स्वागत सीएम योगी ने यूपी-जापान निवेश बैठक के तहत मुख्यमंत्री आवास पर ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ कार्यक्रम आयोजित रखा। इसमें जापान के 13 छात्रों और उनके फैकल्टी सदस्यों ने लखनऊ के छात्रों के साथ संवाद किया। योगी ने जापानी अभिवादन ‘ओहायो गोजाइमासु’ के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ से अधिक आबादी वाला देश का सबसे बड़ा राज्य है। यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। योगी बोले- दो देशों की युवा पीढ़ियों का मिलन सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ विद्यार्थियों का मिलन नहीं है, बल्कि भारत और जापान की दो संस्कृतियों, परंपराओं और युवा पीढ़ियों के बीच संवाद है। ऐसे कार्यक्रम दोनों देशों के बीच दोस्ती और संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जापान से आए विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश की यात्रा यहां की आध्यात्मिकता, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने का अवसर भी है। …………….. ये खबर भी पढ़िए… योगी विधानसभा चुनाव में टिकट फाइनल करेंगे:लोकसभा चुनाव से सबक, भाजपा ने ‘फ्री हैंड’ दिया; गठबंधन दिल्ली से तय होगा लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा ने यूपी में बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम योगी को ‘फ्री हैंड’ दे दिया है। चुनाव में टिकट बांटने से लेकर पूरी रणनीति तय करने तक की कमान सीधे उनके हाथों में होगी। पढ़ें पूरी खबर…