नमस्कार, तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय टूरिस्ट भी लापता हैं। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने राष्ट्रियगीत वंदेमातरम को लेकर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में युवाओं से बात करेंगे। 2. दिल्ली दंगे की साजिश के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. नेपाल में बाढ़ से तबाही- 100+ लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता; कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीयों का भी सुराग नहीं तिब्बत से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई। भोटेकोशी नदी की चपेट में कई इलाके आए। अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, 1000 से लापता हैं। 300 टूरिस्ट्स भी लापता हैं, इनमें 133 भारतीय हैं, जो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। अधिकारियों ने दोबारा बाढ़ आने का खतरा भी जताया है। उनके मुताबिक, जिस ग्लेशियल झील के फटने से अचानक बाढ़ आई थी, वहां अभी भी करीब 7 मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। यह कभी भी टूट सकता है। यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर में भी अलर्ट: नेपाल की बाढ़ का असर भारत में बिहार की गंडक नदी और उससे जुड़ी छोटी-बड़ी नदियों में दिखने की आशंका है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में हाई अलर्ट है। यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर में भी अलर्ट है। नेपाल ने तबाही की 2 वजह संभव बताई पूरी खबर पढ़ें 2. यूपी TET के रिजल्ट में 62 हजार टीचर फेल; इनकी नौकरी बचाने के लिए सरकार विशेष परीक्षा कराएगी यूपी TET एग्जाम-2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बुधवार रात 9 बजे आंकड़े जारी किए। प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 तक) और जूनियर (कक्षा 6 से 8) लेवल के एग्जाम में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं। TET एग्जाम में 2 लाख से ज्यादा टीचर पास: प्राइमरी का रिजल्ट 80.07 प्रतिशत और जूनियर का 71.85 प्रतिशत रिजल्ट रहा। TET एग्जाम में 2,06,771 शिक्षक पास हुए हैं। अपनी नौकरी बचाने के लिए 2,68,799 शिक्षक इस परीक्षा में बैठे थे। 62,028 शिक्षक फेल हो गए। यूपी सरकार अब इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है। पांच शिफ्ट में कराई गई थी परीक्षा: TET परीक्षा इसी साल 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर कराई गई थी। कुल पांच पालियों में हुई परीक्षा में दो पालियां प्राइमरी स्तर और तीन पालियां उच्च प्राथमिक स्तर यानी जूनियर के लिए आयोजित की गई थीं। इस साल कुल 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या, जिम से निकलते समय सिर-पेट पर मारी गोली यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। सिर और पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2 मिनट तक लगातार फायरिंग करते रहे हमलावर: वारदात शाम करीब 7 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 4 हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने करीब 2 मिनट तक फायरिंग की। घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे सिंगर: मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह घटना की सूचना पर शामली पहुंचे। पुलिस की जांच में सामने आया कि अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। वे फेमस भले हरियाणवी गानों के लिए हुए, लेकिन उनका जन्म शामली में ही हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… 4. कर्नाटक में पूरा वंदेमातरम नहीं गाया जाएगा, सीएम बोले- कांग्रेस का फैसला सही, भाजपा तुष्टीकरण करती है राष्ट्रगीत वंदेमातरम को लेकर जारी विवाद के बीच कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य के सरकारी कार्यक्रमों में वंदेमातरम के सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाए जाएंगे। पूरा गीत नहीं। मैं अपनी कांग्रेस पार्टी के फैसले के साथ हूं। डीके शिवकुमार ने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम में मेरी जानकारी के बिना पूरा वंदेमातरम गाया गया था। दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC ने 19 अगस्त को ऐलान किया था कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 5. शाह बोले- देश कोई धर्मशाला नहीं, यहां रहने का अधिकार सिर्फ नागरिकों को, घुसपैठिए भारत की सुरक्षा के लिए खतरा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है। यहां रहने का अधिकार केवल नागरिकों को है। घुसपैठिए देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और जनसांख्यिकीय बदलाव के लिए खतरा हैं। हमारा लक्ष्य देश को इन घुसपैठियों से मुक्त करना है। शाह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजीज (NSS) कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने पिछले आठ महीनों में सभी बॉर्डर स्टेट का दौरा किया है। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे और उसके 360 डिग्री नेटवर्क को तोड़ने के लिए PRAHAR रणनीति को रोज की कार्रवाई में उतारने की बात कही। पूरी खबर पढ़ें… 6. राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट जज ने CJI से कहा- जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की। उन्होंने CJI सूर्यकांत को लेटर में लिखा कि जस्टिस शर्मा साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं। खुद को आपका करीबी बताते हैं। जस्टिस मेहता ने लिखा कि मुझे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के न्यायिक कामकाज के बारे में कई शिकायतें मिली हैं, जो पहली नजर में उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़ा करती हैं। राजस्थान के मेरे दौरों पर हाईकोर्ट के कई जज मुझसे मिले और जस्टिस शर्मा के व्यवहार पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। जस्टिस मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को CJI को लेटर लिखे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन विवाद के बाद हटाया, कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई थीं; राहुल गांधी ने एक्ट्रेस का समर्थन किया ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन के विवादास्पद रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा दिया। विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने थीं। वे कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आ रही थीं। इस पहनावे को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनोत ने भी कृति के पहनावे पर सवाल उठाए थे। जबकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्ट्रेस कृति का समर्थन किया था। GIVA ने कहा- हमारा इरादा भावनाएं आहत करना नहीं विवाद पर GIVA ने कहा कि एक ब्रांड के तौर पर हमारा हमेशा से मानना रहा है कि इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाए। इस बार उसका उद्देश्य पालतू जानवरों के साथ प्यार और जश्न को आगे बढ़ाना था। भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं था। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल में आग; 15 बच्चे जिंदा जले: सिर्फ 1 को बचाया जा सका; AC कंप्रेसर फटा, फिर पूरे वार्ड में आग फैली (पूरी खबर पढ़ें) 2. तेलंगाना: बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत: इनमें 5 महिलाएं, 12 घायल; ट्रक में रखे लोहे के पिलर बस में घुसे (पूरी खबर पढ़ें) 3. मध्य प्रदेश: डिप्टी सीएम के बंगले पर उड़ाए नकली नोट: खजाने में 600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवड़ा बोले- भारतीय मुद्रा का अपमान (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: भारत ने वाहक-6 मल्टी-ड्रोन मदरशिप सिस्टम तैयार किया:बिना जीपीएस करेगा हमला; सर्च-डिटेक्ट से डिस्ट्रॉय तक सेना की मदद करेगा (पूरी खबर पढ़ें) 5. पंजाब: मोहाली की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने लेडी प्रोफेसर को धमकाया:अश्लील फोटो-VIDEO वायरल किए, लव लेटर भेजा; बोला-चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा (पूरी खबर पढ़ें) 6. कर्नाटक: बेंगलुरु एयरपोर्ट- यात्री के मुंह से मिले सोने के कैप्सूल: अगरतला में 4 बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाए, CISF ने एक भारतीय हैंडलर को भी पकड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 7. मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में कांवड़िए दानपेटियों पर चढ़े, VIDEO: बैरिकेडिंग तोड़कर नंदी हॉल में घुसे, 4 सुरक्षाकर्मी घायल; पैर-सिर में चोट, 30 पर FIR (पूरी खबर पढ़ें) 8. राजस्थान: कोटा में NEET छात्रा ने किया सुसाइड: बहन कोचिंग से लौटी तो फंदे से लटकी मिली, 3 साल से कर रही थी तैयारी (पूरी खबर पढ़ें) 9. क्रिकेट: श्रीलंका फॉलोऑन के बाद भारत से 16 रन आगे, स्कोर-229/6:पसिंदु ने 92 रन बनाए; सुथार को दो विकेट, बारिश से चौथे दिन स्टंप्स (पूरी खबर पढ़ें) 10. गुजरात: अहमदाबाद- 300Km/h की स्पीड से कार भगाई, ड्रायवर अरेस्ट: पुलिस ने पोर्शे कार जब्त की, तीन दिनों से वायरल हो रहा था वीडियो (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… कब्रिस्तान घूमने विदेश जाती है महिला अमेरिका में रहने वाले ट्रेसी रायलैंड्स को कब्रिस्तान में घूमने का शौक है। वह अब तक अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के 35 से ज्यादा कब्रिस्तान घूम चुकी हैं। वह कब्रों की तस्वीरें लोगों तक पहुंचाती हैं। साथ ही दफन लोगों की जिंदगी पर रिसर्च करती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. भास्कर एक्सप्लेनर: भारत में नेपाल जैसी तबाही को उफन रहीं 88 झीलें:खतरे में 6 प्रदेश, ग्लेशियल लेक अचानक कैसे फट जाती हैं, क्या तैयारी है 2. आज का एक्सप्लेनर: मनुस्मृति में महिलाओं पर वही लिखा, जैसा राहुल गांधी ने बताया, फिर दिक्कत क्या है; किताब पर क्यों मचता है इतना बवाल 3. मूवी रीव्यू: ‘टॉक्सिक’: यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है 4. ग्राउंड रिपोर्ट: NEET- 22 सुसाइड, वादे के बावजूद मुआवजा किसी को नहीं: 14 परिवारों तक पहुंचा भास्कर, बोले- CJP से भी कोई नहीं आया 5. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार से नेटवर्क मार्केटिंग पैटर्न पर MBBS सीट की डील: देशभर में एजेंट्स; NRI कोटे से एडमिशन के लिए विदेशों से 1 करोड़ का ट्रांजैक्शन 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: सरकारी स्कूलों के लिए जिम्मेदार अफसरों के बच्चे प्राइवेट में: सिर्फ एक शिक्षा अधिकारी का बेटा यूपी बोर्ड में, जानिए किसके बच्चे कहां पढ़ रहे 7. ग्राउंड रिपोर्ट: ‘स्कूल की बदहाली दिखाई तो पिता को मार डाला’: बंगाल का CJP कार्यकर्ता अब्दुल बोला- भाजपा के गुंडों ने मुझे भी पीटा, आतंकी कनेक्शन के आरोप लगाए 8. मध्य प्रदेश: एक्सप्लेनर देशभर में वायरल हुई ग्वालियर की ‘किसिंग कार’: गर्लफ्रेंड ने साढ़े 3 घंटे में क्यों बनाए 3400 लिपस्टिक मार्क्स; पुलिस ने चालान क्यों काट दिया? 9. क्राइम फाइल्स: बॉयफ्रेंड ने बारूद भरकर गिफ्ट किया होम थिएटर: गर्लफ्रेंड की शादी की रात रची साजिश, दूल्हे के घर तक पहुंचाया, ब्लास्ट में गईं दो जानें 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: पुलिस ने लाठी मारकर सिर फोड़ा, पढ़िए छात्रा का दर्द: बोली-लगातार खून निकल रहा था, पुलिस ने उठाया तक नहीं, PMCH से जिंदा निकलूंगी पता नहीं 11. ग्राउंड रिपोर्ट: 70 रुपए वाली चीनी का इंपैक्ट,30% बढ़े मिठाई के दाम:15 रुपए की कटिंग चाय, ₹150/Kg महंगी हुई चमचम; 30 वाला प्याज 60 रुपए किलो 12. ग्राउंड रिपोर्ट: उफान पर गंगा, बाढ़ से 1 लाख लोग प्रभावित:खगड़िया में 2000 घरों पर खतरा; मुंगेर में लोग बोले- डेढ़ महीने रोड पर गुजारना पड़ेगा 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- टीचर्स करा रहे आंदोलन:समीक्षा बैठक में कहा- प्राचार्यों का फोकस केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री बंद करें 14. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: MP चुनाव आयोग में 15% कमीशन का खेल: फर्मों के करोड़ों अटके, भुगतान के बदले मांगी घूस; पहली बार कैमरे पर चुनाव आयोग के घूसखोर अफसर 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को निवेश में बड़े नुकसान से सावधान रहना होगा। तुला राशि वाले आज कारोबार में जोखिम न लें। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…