बरेली में नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं पूरे अस्पताल में भर गया। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वार्डों में भर्ती मरीज को परिजन बाहर लेकर भागे। वार्ड में कुछ बच्चे भी एडमिट थे, जिन्हें मां-बाप गोद में लेकर ही बाहर भागे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 5 मंजिला अस्पताल की छत पर सुबह साढ़े 10 बजे आग लगी। अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस की मदद से सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नवोदय हॉस्पिटल इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मिनी बाईपास पर स्थित है। आग की तस्वीरें देखिए- खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….