गाजियाबाद में ‘भाई’ कहकर न बुलाने पर हुए झगड़े में किसान की तलवार से काट कर हत्या कर दी गई। किसान के घरवाले दौड़कर जैसे उसे बचाने पहुंचे। पड़ोसियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और तलवार-चाकू चलने लगे। मोहल्ले वालों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। झगड़े में घायल दो लड़कों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। वारदात रविवार शाम 4 बजे मुरादनगर के कन्नौजा गांव में हुई। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें … पड़ोसी बोला- नाम लेकर बुलाता है, रुक अभी बताता हूं कनौजा गांव का रहने वाला अजय शर्मा रविवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से बाहर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला सोनू शर्मा मिल गया। अजय ने कहा- सोनू तू ठीक है? इसी बात पर सोनू नाराज हो गया। उसने गुस्से में अजय से कहा- तू मेरा नाम लेकर बोलेगा? सोनू भाई बोल। इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच सोनू ने अपने घरवालों को फोन लगा दिया। अजय ने भी लड़ाई के बीच अपने घरवालों और दोस्तों को फोन करके बुलाया। दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडे, तलवार और चाकू लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एक-दूसरे पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान अजय के चाचा देवेंद्र के पेट और कंधे पर तलवार से गहरा जख्म हो गया। उनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एसीपी बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस घायल अंकित ने बताया कि हमला करने वालों में मोहित शर्मा, सोनू शर्मा, मोहित, प्रिंस, विकास, दीपू शर्मा शामिल हैं। ये लोग हाथों में तलवार लेकर आए थे। घटना की सूचना पर एसीपी मसूरी सुनील भारद्वाज और डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। एसीपी मसूरी सुनील भारद्वाज ने बताया कि कन्नौजा में शाम करीब 4 बजे दो पक्षों में कुछ कहासुनी को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसमें देवेंद्र शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एक हमलावर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। ………………
ये खबर भी पढ़िए- यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा भेज दिया। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। दिव्या मित्तल का अचानक इस्तीफा ब्यूरोक्रेसी में सुर्खियों में है। इस्तीफा क्यों दिया, यह स्पष्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर