यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 4 की मौत:ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में कार से भिड़ा; लाशें सीटों से चिपकीं

ग्रेटर नोएडा के जेवर में रविवार रात करीब 11 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा गिरा। इसके बाद सामने से गुजर रही कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लाशें सीट से चिपक गईं। सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को गेट काटकर बाहर निकाला। पहले 3 तस्वीरें देखिए… एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा जाम हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात ठहर गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और राहत टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया, जिससे यातायात सही कराया जा सके। मृतकों की पहचान नहीं पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, ट्रक किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसकी जांच की जा रही है। —————-
ये खबर भी पढ़िए…
यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा भेज दिया। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। दिव्या मित्तल का अचानक इस्तीफा ब्यूरोक्रेसी में सुर्खियों में है। पूरी खबर पढ़ें…