कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, एक की मौत:2 किमी दूर धमाके-धुएं का गुबार, एयरफोर्स स्टेशन के पास हादसा; 12 गंभीर झुलसे

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त करीब 12 मजदूर अंदर थे, जो बुरी तरह झुलस गए। अब तक की 1 मौत हो चुकी है। पटाखा फैक्ट्री मनौरी में एयरफोर्स के स्टेशन के बेहद करीब है। विस्फोट के बाद पुलिस के साथ एयरफोर्स की टीम भी पहुंच गई। हादसा सोमवार दोपहर 12 बजे हुआ। विस्फोट के बाद हुए धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में फैक्ट्री से उठे धुएं के गुबार चारों तरफ छा गया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पटाखा फैक्ट्री रिहायशी बस्ती से कुछ दूरी पर एक मकान में थी। विस्फोट के बाद पटाखा के चलते लगातार धमाके हो रहे हैं। इस वजह से रेस्क्यू टीम अभी अंदर तक नहीं पहुंच पाई है। हादसे के विचलित करने वाले वीडियो सामने आए। इसमें लोग झुलसे लोगों को चारपाई में लेकर भाग रहे हैं। वहीं, कुछ युवक झुलसे हुए पड़े हैं। धुआं-आग का गुबार भी चारों तरफ नजर आ रहा है। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई। ये अभी क्लियर नहीं है। अफसरों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने की बाद ही पता चल पाएगा। हादसे की तस्वीरें देखिए- पटाखा फैक्ट्री से विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…