कानपुर के बाद अब गंगा एक्सप्रेस-वे पर 7 फीट गड्‌ढा:ऊपर बिछाई चादर और शॉल, बारिश से 2 फीट तक पानी भरा, VIDEO

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के बाद अब उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे धंस गया। प्रयागराज जाने वाली लेन पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। हैरानी की बात यह है कि गड्ढे को छिपाने के लिए उसके ऊपर चादर और शॉल बिछा दी गई। वीडियो सामने आने के बाद कार्यदायी संस्था ने आनन-फानन में गड्ढे को भर दिया। 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 36 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसका लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। VIDEO देखिए…