झील गौटिया मंदिर में सर्व समाज भक्तों ने की पूजा-अर्चना:बरेली के झील गौटिया ग्राम देवता मंदिर में हनुमान चालीसा आरती कर बांटा प्रसाद

बरेली के ब्लॉक क्यारा स्थित झील गौटिया ग्राम देवता मंदिर में 1 सितंबर मंगलवार को सर्व समाज के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रभु गणेश जी, माता रानी, हनुमान जी, भगवान शिव और विष्णु जी की आरती की गई। भक्तों ने हनुमान चालीसा और राम जी की आरती भी की। सभी भक्तजनों ने मिलकर 108 बार राम जी के नाम का जाप किया। इसके बाद प्रभु जी को लड्डू, बूंदी, केला और सेब का भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद क्षमा याचना की गई और फिर सभी भक्तजनों में प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर शुभांश पटेल, आनाया पटेल, तनिष्का पटेल, छाया पटेल, दीक्षा यादव, नितिन यादव, हिमांशु पटेल, अशोक पटेल, शिवम यादव, सुखपाल पटेल, सूरज पटेल, रमन, सुरेश कुमार और हरपाल पटेल सहित कई भक्तजन मौजूद रहे।