राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे बड़ा अधर्म और क्या हो सकता है। ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के साथ रहते हुए उनके भाजपा और मुख्यमंत्री को लेकर दिए बयान सभी को याद हैं।
शिवपाल ने बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसके मौजूदा विधायकों की संख्या ही उसकी स्थिति बताती है। सपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के साथ मजबूत गठबंधन के दम पर 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर… पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को स्वाइन फ्लू, 4-5 दिन से बुखार था; सरकारी आवास में आइसोलेट किए गए यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को स्वाइन फ्लू (H1N1) हो गया है। मंत्री को पिछले 4-5 दिन से बुखार था। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें लखनऊ में उनके सरकारी आवास में आइसोलेट कर दिया गया है। बुधवार सुबह KGMU के डॉक्टरों की टीम ने उनके आवास पहुंचकर जांच की। उनकी सेहत स्थिर बताई जा रही है। यूपी में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले चार दिनों में 134 नए मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को फिरोजाबाद और बदायूं में एक-एक मरीज की मौत हुई। हालांकि, इन दोनों मौतों की वजह सिर्फ स्वाइन फ्लू थी या मरीजों को पहले से कोई दूसरी गंभीर बीमारी थी, यह स्पष्ट नहीं है। प्रदेश में 27 अगस्त तक स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 551 थी। एक सितंबर तक यह संख्या बढ़कर 685 हो गई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर मरीज सामान्य उपचार से ठीक हो रहे हैं। उन्हें ICU में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। पढ़िए पूरी खबर… बुलंदशहर में ट्रक ने तीन बाइक-सवारों को रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत, 20 मीटर तक घसीटा; चचेरा भाई घायल बुलंदशहर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक चचेरा भाई गंभीर घायल है। ट्रक के अगले पहिए की चपेट में आने से एक युवक करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मामला बुधवार सुबह करीब 11.45 बजे खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के पुराना जीटी रोड स्थित नवीन फल-सब्जी मंडी का है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में भाजपा के पार्षद को कुत्ते ने काटा: पैर पर 3 जगह किया हमला, निगम में शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची टीम मेरठ नगर निगम के वार्ड-39 से भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता (काले) पर बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। वे ब्रह्मपुरी इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। तभी कुत्ते ने उनके दाएं पैर पर तीन जगह काट लिया। हमले में पार्षद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पहुंचकर कुत्ते को भगाया और उन्हें संभाला। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या और लापरवाही को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध जताया। पढ़िए पूरी खबर… CM योगी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट पहुंचे अजय राय: प्रयागराज में बोले- 36 साल की छवि खराब कर रहे, माफी मांगें या प्रमाण दें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है। बुधवार को प्रयागराज पहुंचे अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के एक बयान से उनकी 36 साल की कड़ी मेहनत से बनी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। अजय राय ने साफ किया है कि वे किसी तरह के पैसों का मुआवजा नहीं चाहते। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या फिर उसे सही साबित करने के सबूत दें। माफी न मांगने पर वे अदालत के जरिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। पढ़िए पूरी खबर… चंद्रशेखर आजाद ने सपा-भाजपा के वीडियो वार पर दी प्रतिक्रिया: बोले- राजनीति में नैतिकता खत्म हो रही, AI से चरित्र हनन की कोशिश आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार रात प्रतापगढ़ पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच जारी वीडियो वॉर पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि आज की राजनीति में नैतिकता और मर्यादा खत्म होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए फर्जी वीडियो बनाए जा रहे हैं, ताकि नेताओं और लोगों की छवि खराब (चरित्र हनन) की जा सके। पढ़िए पूरी खबर… मुरादाबाद में सिपाही ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मारी, सीने के आर-पार हुई-मौत मुरादाबाद में तैनात 30 साल के सिपाही मोनू सांगवा ने मंगलवार देर शाम अपनी सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ सिपाही को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। फिलहाल सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बिलारी कोतवाली क्षेत्र की सहसपुर चौकी का है। पूरी खबर पढ़ें PET-2026 के आवेदन की तारीख 7 सितंबर तक बढ़ी, अभ्यर्थियों की मांग पर लिया फैसला उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर थी। आयोग के अध्यक्ष सत्यनारायण साबत ने बताया कि अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए आवेदन की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 ही रहेगी। आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, चयन का आधार और अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें