कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता नीशू आजाद को रेप की धमकी मिली है। बुधवार को नीशू ने X पर दावा किया कि मैसेज भेजकर उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पिता संजय आजाद को गालियां दी जा रही हैं। नीशू ने शाम 4:27 बजे अपने X पोस्ट में धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। उन्होंने कहा, कुछ लोग मेरे बयान को झूठा बता रहे हैं। आप खुद सोचिए, जब ये लोग फोन पर मैसेज के जरिए मेरे खिलाफ इतनी अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो अगर मेरा इन लोगों से आमना-सामना हो जाए, तो मेरी सुरक्षा का क्या होगा? मेरे मन में कितना डर और चिंता होगी। इससे पहले मंगलवार शाम सात बजे X पर वीडियो जारी कर कहा था- मीडियाकर्मियों के लगातार घर के आस-पास रहने की वजह से उनकी आजादी खत्म हो गई है। 2 तस्वीरें देखिए… निशु बोलीं- कैमरे लगाकर रिकॉर्डिंग की जा रही निशु आजाद ने कहा- मीडिया मेरे घर के बाहर तक पहुंच रही है। सोसाइटी के मेन गेट से कैमरे लगाकर रिकॉर्डिंग कर रही है। सोसाइटी के कुछ लोग गेट पर जाकर मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। जब मैं खुद मीडिया को इंटरव्यू नहीं देना चाहतीं और इसके लिए सहज महसूस नहीं कर रही हैं, तो बार-बार मेरे घर के आसपास मीडिया क्यों पहुंच रही है? जब मेरे समर्थन में कुछ लोग सोसाइटी में पहुंचे थे, तब सोसाइटी के लोगों को परेशानी हो रही थी और इसे लेकर सवाल उठाए गए थे। मेरे साथ कोई गलत घटना होती है तो इसके लिए सोसाइटी के लोग जिम्मेदार होंगे। परिवार की सुरक्षा की मांग की थी इससे पहले निशू ने शनिवार रात 10.48 बजे सोशल मीडिया X पर वीडियो जारी किया था। कहा था- कुछ लोग उनके घर को घेर रहे हैं और घर पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं। उन्होंने दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस से अपने माता-पिता और परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने कहा था- अगर मेरे माता-पिता को कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? हालांकि दैनिक भास्कर से सोसाइटी के लोगों ने निशू के बयानों को सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पिता संजय आजाद के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी शनिवार को हो चुकी है। स्वतंत्र भारद्वाज-नीशू आजाद केस- पिछले दिनों का घटनाक्रम
स्वातंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ। उसमें उसने कथित तौर पर कहा कि उसने नीशू के पिता की “खोपड़ी फोड़ दी” और दावा किया कि इसके बावजूद उसे जेल नहीं हुई। उसने राजनीतिक संपर्कों का भी जिक्र किया। इसी वीडियो के बाद पुराना मामला दोबारा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया। 4 सितंबर: नीशू आजाद और उनके पिता के समर्थन में CJP नेताओं और समर्थकों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। नीशू की ओर से वकील ऋषव रंजन ने पुलिस से हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और SC/ST Act की संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग की। पुलिस ने ये धाराएं जोड़ीं। स्वतंत्र हिरासत में लिया गया। 5 सितंबर: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में दिल्ली में हिंदू संगठन ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दक्ष चौधरी ने बुलाया था। दक्ष हाई प्रोफाइल लोगों से मारपीट करने और थप्पड़ लगाने के लिए जाना जाता है। उसने कन्हैया कुमार को भी थप्पड़ मारा था। ………………………………………………… यह खबर भी पढ़ें रैपिडो राइडर ने लड़की को भेजा ‘I Love You’ मैसेज:बोला- जहां शिकायत करनी हो, कर दो; कंपनी ने नोएडा की लड़की से माफी मांगी नोएडा में रैपिडो राइडर ने लड़की को पर्सनल मैसेज भेजे। पहले पूछा- ‘हैलो, कैसी हो आप?’ फिर कुछ ही देर बाद सीधे ‘आई लव यू’ लिख दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर