बसपा में आकाश आनंद के बाद अब मायावती की नजर भतीजी दीपिका पर है। 19 साल की दीपिका अभी वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें राजनीति का कोई अनुभव भी नहीं है। लेकिन, मायावती ने अपनी विरासत भतीजी को सौंपने का मूड बना लिया है। इसीलिए शनिवार को मायावती ने कहा कि अगर उनके भाई आनंद कुमार को संगठन में मदद के लिए किसी सदस्य की जरूरत पड़ी, तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। भतीजी के प्रति मायावती के आकर्षण की सबसे बड़ी वजह यह है कि जिस साल (2007) में दीपिका का जन्म हुआ। उसी साल मायावती मुख्यमंत्री बनी थीं। पूरी कहानी VIDEO में…