शहीद का शव लेकर जा रहे बेटे, भाई-भतीजे की मौत:एंबुलेंस ट्रक में घुसी, पंचकुला से देवरिया जा रहे थे; पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सेना के शहीद जवान का शव लेकर जा रहे 4 लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह 8.15 बजे एंबुलेंस एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। एंबुलेंस जवान का शव लेकर पंचकुला (चंडीगढ़) से देवरिया जा रही थी। मरने वालों में शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान के भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ, बेटे गौरव सिंह और एंबुलेंस ड्राइवर जसपाल शामिल हैं। हादसा अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हलियापुर के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। उसका केबिन पिचक गया। ड्राइवर का शव स्टेयरिंग में फंस गया। सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। जवान के शव को हालियापुर थाने में रखवाया। गैस कटर से एंबुलेंस का अगला हिस्सा काटकर फंसे शव को बाहर निकाला। तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….