समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे। गुरुवार को उन्होंने खुद इसका ऐलान किया। राकेश सिंह साथ सपा के 3 और बागी विधायक बाहुबली अभय सिंह, राकेश पांडेय और विनोद चतुर्वेदी भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। अभय अयोध्या की गोसाईंगंज सीट, राकेश पांडेय अंबेडकरनगर की जलालपुर और विनोद जालौन की कालपी विधानसभा के विधायक हैं। इन चारों विधायकों ने 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव जीता था। लेकिन 2024 में राज्यसभा चुनाव में भाजपा कैंडिडेट को वोट किया था। दोपहर 12 बजे मीडिया से राकेश सिंह ने कहा- जो राम और राष्ट्र का नहीं, उसके साथ नहीं चल सकते। बताया कि गौरीगंज में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे। 4 अक्टूबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ली जाएगी। भाजपा अमेठी के गौरीगंज में 21 साल बाद 2027 में जीत दर्ज करेगी। राकेश प्रताप सिंह बोले- धर्म विरोधी राजनीति नहीं कर सकता भाजपा में शामिल होने के फैसले पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा- मैं समाजवादी पार्टी का तीन बार विधायक रहा हूं। करीब तीन साल पहले सपा में रहते हुए ही मैंने अपनी आपत्ति जताई थी। मैंने कहा था कि हम राजनीति में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या धर्म से जुड़े मुद्दों पर बहस करने के लिए नहीं आए हैं। हम यूपी के विकास, गरीबों और वंचितों की मदद के लिए राजनीति में आए हैं। लेकिन मेरी बातों को अनसुना कर दिया गया। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए मैंने बगावत कर दी। मैं ऐसे लोगों के साथ राजनीति नहीं कर सकता, जो धर्म के प्रति शत्रुता रखते हैं। मेरे लिए यह मामला न तो टिकट का है और न ही विधायक पद का। मैंने इन सब बातों से ऊपर उठकर यह फैसला लिया है। पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया, अखिलेश ने 3 को निकाला यूपी में फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में सपा के 7 विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। इस घटना ने सपा को बड़ा झटका दिया था। इस वजह से सपा का तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार हार गया था। जबकि भाजपा के सभी 8 राज्यसभा उम्मीदवारों की जीत हुई थी। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्य और राकेश पांडेय शामिल थे। सपा ने राकेश, अभय और मनोज को पार्टी से निकाल दिया था। अभी 4 विधायक और हैं, जिनके खिलाफ सपा ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसमें सबसे अहम नाम पूजा पाल का है। मनोज पांडेय ने बाद में भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली थी। इस समय वे योगी सरकार में मंत्री हैं। अब चारों विधायकों को जानिए… राकेश प्रताप सिंह: 3 बार सपा के टिकट से चुनाव जीते अभय सिंह: पूर्वांचल में बाहुबली नेता के रूप में पहचान विनोद चतुर्वेदी: 2007 में पहली जीता चुनाव राकेश पांडेय: भाई पूर्व विधायक और बेटा पूर्व सांसद जहां सदस्यता कार्यक्रम, उस गौरीगंज का गणित समझिए राकेश प्रताप सिंह 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपनी विधानसभा में बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं। गौरीगंज में उनकी लगातार तीन चुनावों की जीत और 2022 में भाजपा से मिले वोटों का करीबी अंतर इस बदलाव को स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम बनाता है। हालांकि, भाजपा में शामिल होने के बाद 2027 में उनकी भूमिका या टिकट को लेकर अभी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को 1,08,426 वोट मिले थे, जबकि भाजपा की स्मृति ईरानी को 75,048 वोट मिले। दोनों के बीच 33,378 वोट का अंतर था। ऐसे में 2027 से पहले राकेश प्रताप सिंह की भाजपा में एंट्री के बाद गौरीगंज के स्थानीय राजनीतिक समीकरण पर नजर रहेगी। ——————– यह खबर भी पढ़ें… ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारा:हार्ट अटैक बताकर दफनाया; मेरठ में 10 दिन बाद कब्र से निकाला शव मेरठ में ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार को फोन कर उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात बताई। परिवार ने सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया था। लेकिन 5 अक्टूबर को मृतक का मोबाइल मिलने के बाद परिजन को पत्नी पर शक हुआ। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पढ़ें पूरी खबर…