चलती CNG कार में आग लगी, ड्राइवर जिंदा जला:सीट पर जलती मिलीं हड्डियां, लखनऊ एयरपोर्ट से पैसेंजर्स लेकर बाराबंकी छोड़ने गया था

बाराबंकी में चलती CNG कार में भीषण आग लग गई। ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। राहगीर दौड़कर पहुंचे तो कार की सीट पर उसकी हड्डियां जल रही थीं। पूरी कार जलकर राख हो गई थी। ड्राइवर लखनऊ एयरपोर्ट से सवारियों को बाराबंकी छोड़कर लौट रहा था। हादसा शनिवार सुबह 6 बजे जिला मुख्यालय से 33 किमी दूर सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने कार नंबर से ड्राइवर प्रदीप कुमार की पहचान की। वह बाराबंकी के प्यारेपुर का रहने वाला था। 2 तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट की जा रही है….