वाराणसी में घर में अकेले रह रहे डिलीवरी बॉय का शव बेडरूम में फंदे पर लटका मिला। रविवार (11 अक्टूबर) को पोस्टमॉर्टम हाउस पर छोटी बहन रंजना ने दैनिक भास्कर से कहा- भाई का पड़ोस की ही 2 बच्चों की मां से अफेयर था। उसकी हत्या की गई है। भाई के पैर जमीन की जगह बेड पर मुड़े थे। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गले पर भी खरोंच के निशान थे। उसी महिला ने अपने फिंगर से भाई का मोबाइल लॉक खोला और जल्दी से रस्सी काटकर शव उतार दिया। पिता उमेश कुमार मौर्या ने कहा- बेटे ने शुक्रवार (9 अक्टूबर) को फोन किया था। कह रहा था कि पापा, बेंगलुरु जाना है, सोमवार का टिकट है। मैंने कहा था कि नेवादा गांव आ जाना, फिर मुझसे मिलकर चले जाना। क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा। शनिवार को फोन आया कि शुभम का शव फंदे पर लटका मिला। पड़ोसी ने बहन को फोन कर कहा- भाई की तबीयत खराब है बिहार के नेवादा में रहने वाले उमेश कुमार मौर्या कई साल से वाराणसी के आदमपुर के विजयीपुरा चौराहा, कोनिया में मकान बनाकर रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। 2 बेटियां कल्पना और रंजना की शादी मुगलसराय और वाराणसी में हुई है। उनका सबसे छोटा और इकलौता बेटा शुभम मौर्या (27) डिलीवरी बॉय था। शुभम की छोटी बहन रंजना ने बताया- मेरी वाराणसी के अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में बुटीक और ब्यूटी आइटम की शॉप है। शनिवार दोपहर 3.49 बजे पड़ोस के एक व्यक्ति का फोन आया कि शुभम की तबीयत खराब है। आप आ जाइए। इस पर मैंने अपने बेटे को भेजा। बहन बोली- रस्सी सुसाइड के फंदे जैसी नहीं बंधी थी रंजना ने बताया- इसके थोड़ी देर बाद मैं शॉप बंदकर पहुंची, तो घर के बाहर बहुत भीड़ लगी थी। दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी थी। खोलकर अंदर पहुंचे, तो शुभम रस्सी के सहारे कमरे में लटका था। उसका एक पैर जमीन पर लटका था, दूसरा बेड पर मुड़ा हुआ था। प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गले पर खरोंच के निशान थे। साथ ही रस्सी भी उस तरह से नहीं बंधी थी, जैसे कोई सुसाइड के लिए बांधता है। पड़ोसी महिला के अंगूठे से भाई के मोबाइल का लॉक खुला रंजना ने बताया- भाई शुभम इन दिनों घर में अकेला था। पिता नेवादा गए हुए थे। मेरे भैया का पड़ोस की ही एक महिला से अफेयर था। पांच दिन से वह उसी के साथ था। शाम को उसका शव लटका मिला। जब हम लोग पहुंचे, तो भाई का मोबाइल खोलने का प्रयास किया, लेकिन उसका लॉक नहीं खुला। भाई का शरीर अकड़ चुका था। पड़ोसी महिला पहुंची तो उसने भाई का मोबाइल अपने अंगूठे से हम लोगों के सामने खोला। उसी महिला ने शव भी पुलिस के आने के पहले रस्सी काटकर उतार दिया। रंजना ने बताया- उस पड़ोसी महिला का पति किसी और लड़की के साथ भाग गया था। वह भी 10 दिन पहले ही वापस आया है। घर में पत्नी के साथ रह रहा है। पिता बोले- मेरा बेटा कमजोर नहीं था अस्पताल के एक कोने में बैठे शुभम के पिता की जिंदगी उनके इकलौते बेटे के जाने से खत्म सी हो गई है। नम आंखों से उन्होंने शुभम का नाम लिया और कहा- मेरा बेटा कमजोर नहीं था, जो फांसी लगाता। मैं नेवादा में था। बेटे ने शुक्रवार को फोन किया था। बताया था कि पापा बेंगलुरु जाना है। 12 अक्टूबर का टिकट है। हमने उसे 11 अक्टूबर को नेवादा में घर बुलाया था। क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा। इसके बाद शुभम के पिता रोने लगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया- शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर घरवालों को सौंप दिया गया है। घरवालों ने आरोप लगाया है कि भाई का महिला से अफेयर था। उन लोगों ने हत्या करने की बात कही है। ऐसे में मृतक के मोबाइल फोन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
————————— ये खबर भी पढ़िए कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी, उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ यह कहना है लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा का। पढ़ें पूरी खबर…
————————— ये खबर भी पढ़िए कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी, उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ यह कहना है लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा का। पढ़ें पूरी खबर…