9.18 लाख किसानों के खाते में भेजे 493 करोड़ रुपए:योगी बोले- किसान परेशान न हों; जितना रुपए खर्च होता कर लें, हम आपके साथ हैं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 9.18 लाख किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपए की राहत राशि ट्रांसफर करेंगे। यह रकम बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री डीबीटी के जरिए किसानों को कृषि निवेश अनुदान देंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, 9 अक्टूबर तक प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 91 किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुई हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 3 तस्वीरें देखिए…. सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..