पीलीभीत में दो सगे कारोबारी भाइयों समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, राम लीला कमेटी के चंदे को लेकर वारदात हुई। सोमवार रात करीब 9:30 बजे हमलावर कारोबारी भाइयों के घर पहुंचे। इसी दौरान कहासुनी हो गई। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद फायरिंग कर दी। इसमें दोनों भाइयों को गोली लग गई। रास्ते से गुजर रहे दो राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गए। चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों और एक राहगीर को मृत घोषित कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर अमरिया थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान कारोबारी भाई अंकित गुप्ता (30), मोहित गुप्ता (38) और राहगीर कुणाल श्रीवास्तव (18) के रूप में हुई है। घायल राहगीर की पहचान रोज गुप्ता (20) के रूप में हुई है। वारदात की 2 तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट की जा रही है…