ग्रेटर नोएडा में एक घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश मिली है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पांचों लाशें घर में बिस्तर पर पड़ी मिलीं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार सोकर नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। उठाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर लेटे दिखाई दिए। आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो सभी बेहोश पड़े थे। मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस सभी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान महेश (37), पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), साक्षात (3) और बेटी बेटी मिष्टी (7) के रूप में हुई है। घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीपदम गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए- हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..