यूपी में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गोरखपुर में विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर CM योगी गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। कानपुर में दशानन मंदिर के कपाट खुलने के साथ दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लखनऊ में ई-रिक्शे पर रावण के पुतले को आयोजक लेकर गए। वहीं, वाराणसी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पहले बंगाली महिलाएं सिंदूर खेलकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दे रही हैं। आगरा में RSS ने 72 जगह पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत भी किए। CM योगी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 4 तस्वीरें देखिए…