वाराणसी में नमो घाट पर एयर शो का बुधवार को ग्रैंड रिहर्सल हो रहा है। राफेल की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। गंगा नदी के बीच में हेलिकॉप्टर से कमांडोज क्रूज पर उतरे। घाट पर बने मंच से लड़ाकू विमानों की उड़ान से जुड़ी ब्रीफिंग की जा रही है।। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। दर्शकों को तीन लेयर की जांच के बाद ही एंट्री दी गई। एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष के अवसर पर एयर शो किया जा रहा है। जो तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होंगे। 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे।