गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गाजीपुर से एंबुलेंस से लाकर लखनऊ मेदांता में गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल ने शनिवार को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया- अफजाल अंसारी को पेट में तेज दर्द के बाद यहां लाया गया। जांच में पता चला कि उनके पैंक्रियास (अग्न्याशय) में सूजन है। उन्हें हल्का पीलिया भी है। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। डॉ. अभय वर्मा और डॉ. दिलीप दुबे की टीम उनकी देखभाल में लगी हैं। इससे पहले परिजनों ने बताया कि अफजाल लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं। शुक्रवार सुबह गले में खराश, सर्दी की समस्या थी। इस बीच, घी और गुड़ का घरेलू नुस्खा अपना लिया। अचानक उल्टियां होने लगीं। तेज बुखार आ गया। पेट के ऊपरी हिस्से और सीने के नीचे तेज दर्द होने लगा। अफजाल की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सबसे पहले मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- “बड़े अब्बा की सेहत खराब हो गई है। लखनऊ में इलाज चल रहा है। आप सभी से दुआओं की गुजारिश है।” गाजीपुर से सपा विधायक और सांसद के भतीजे सुहैब अंसारी उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे। 3 बार के सांसद और 5 बार विधायक रह चुके —————– ये खबर भी पढ़िए…
यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी का गठबंधन तय:दलित-मुस्लिम 40% आबादी कवर करेंगे; मायावती के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते चंद्रशेखर
यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी का गठबंधन तय:दलित-मुस्लिम 40% आबादी कवर करेंगे; मायावती के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते चंद्रशेखर
संविधान दिवस पर यूपी की राजनीति में नए गठबंधन का ऐलान हो सकता है। लखनऊ के रमाबाई मैदान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। ओवैसी इस गठबंधन से यूपी में 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अन्य सीटों पर चंद्रशेखर की पार्टी चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों की नजर यूपी में दलित-मुस्लिम समीकरण तैयार करना है। यूपी में दलित आबादी लगभग 21% और मुस्लिम आबादी करीब 19% है। दोनों का गठबंधन हुआ तो ये 40% आबादी को कवर करेंगे। पढ़िए रिपोर्ट