यूपी के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत नोटिस भेजा है। भानवी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी और नोटिस की कॉपी साझा की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उन्हें आर्म्स एक्ट के मामले में फंसाने की तैयारी की जा रही है? भानवी सिंह का दावा है कि उनके नाम पर दर्ज लाइसेंसी हथियार उनके पति के कब्जे में हैं। ऐसे में उन्हें ही नोटिस क्यों भेजे जा रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से उन्हें मानसिक उत्पीड़न और प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की आशंका है। VIDEO देखें…