यूपी के 60 जिलों में कल 12वीं तक स्कूल बंद:शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल आना होगा, PET परीक्षा के चलते फैसला

यूपी के 60 जिलों में PET परीक्षा के चलते कल, 30 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष डॉ. एस.एन. साबत ने इसकी पुष्टि की है। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि 60 जिलों में शुक्रवार को PET परीक्षा होनी है। इन जिलों के स्कूलों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा।शासन की ओर से जिलों के DIOS और BSA को आदेश जारी हो गया है। हालांकि शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। लखनऊ DIOS के मुताबिक, PET परीक्षा 3 दिन हो रही है। 25 अक्टूबर, रविवार को दो पालियों में परीक्षा कराई जा चुकी है। अब 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में होनी है। हर एक पाली में करीब 20-25 हजार अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के आने की संभावना है। इससे शहर में भीड़ अधिक हो सकती है। खबर अपडेट हो रही है…