गौसगंज-नौगमा मार्ग पर जलभराव से रास्ता मुश्किल:टोल बचाने के लिए बड़ी गाड़ियां भी गुजर रहीं, ग्रामीणों ने समस्या दूर करने की मांग

बरेली के फरीदपुर में ग्राम पंचायत गौसगंज और ग्राम पंचायत नौगमा को जोड़ने वाले रास्ते पर जलभराव है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। छोटे-बड़े वाहनों को पानी भरी सड़क से निकलने में दिक्कत हो रही है।
बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बचाने के लिए बड़ी गाड़ियां भी नौगमा से गौसगंज जाने वाले इस रास्ते का इस्तेमाल कर रही हैं। भारी वाहनों के लगातार गुजरने से परेशानी बढ़ रही है। पानी भरे रास्ते से निकलते समय वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है।
इस रास्ते से रोज गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण सड़क की हालत भी खराब होती जा रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से समस्या दूर करने की मांग की है, ताकि जलभराव खत्म हो और लोगों को सुरक्षित आने-जाने की सुविधा मिले।