मथुरा में बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला:बाबा, पिता और नाती की मौके पर मौत; चालक फरार

मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार सुबह 8 बजे तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खेत में घुस गई। वहां काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को कार ने कुचल दिया। हादसे में बाबा, उनके बेटे और नाती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी। घटना राया थाना क्षेत्र के गजू गांव के पास हुई। पूर्वजों के लिए बनवा रहे थे स्थान गजू गांव के रहने वाले जवाहर सिंह (70) अपने खेत में पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके साथ बेटा हरवीर (30) और नाती अंकित (24) भी मौजूद थे। इसी दौरान बरेली से मथुरा की ओर जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। कार ने तीनों को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। गजू गांव के पास चालक नियंत्रण खो बैठा। कार हाईवे से उतरकर करीब 200 मीटर दूर खेत में जा पहुंची। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। खबर अपडेट की जा रही है…..