दिवाली बोनस की आज हो सकती है घोषणा:14.50 लाख कर्मचारियों को फायदा; ग्रुप C, D और वर्कचार्ज कर्मचारी शामिल

राज्य सरकार आज प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवली बोनस की बड़ी घोषणा करने जा रही है। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 14.50 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। बोनस का यह फायदा प्रदेश सरकार के ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ के अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा, नगरीय निकायों, पंचायतीराज संस्थाओं और विभिन्न राजकीय विभागों में तैनात वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी बोनस का भुगतान किया जाएगा। अब जानिए किसे और कितना मिलेगा बोनस पात्र कर्मचारियों को 30 दिनों की परिलब्धियों के आधार पर बोनस दिया जाएगा- आदेश आज जारी होना है… सूत्रों के अनुसार, बोनस से जुड़ी फाइल को मुख्यमंत्री की अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जा चुका था। आज इस पर औपचारिक मुहर लगते ही बोनस जारी करने का आधिकारिक शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। त्यौहार से ठीक पहले बोनस की घोषणा से लाखों कर्मचारियों को फायदा होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को दिए जाने वाले दिवाली बोनस के अलावा, कर्मचारियों और अन्य वर्गों के लिए कई घोषणाएं कर चुकी हैं-

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3% वृद्धि किन्हें मिलेगा
सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। यह बढ़ा हुआ भत्ता नवंबर महीने के वेतन/पेंशन के साथ कर्मचारियों के खातों में आएगा। लगभग 12 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों और 6 लाख से अधिक पेंशनरों को इसका फायदा हुआ है। ——– ये पढ़ें – यूपी की बड़ी खबरें:पुलिसकर्मियों को आज से 13 दिन नहीं मिलेगी छुट्‌टी, DGP का आदेश यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए आज यानी 5 से 17 नवंबर तक पुलिसवालों को छुट्‌टी नहीं मिलेगी। डीजीपी राजीव कृष्णा ने कानून व्यवस्था को देखते हुए डीजी, एडीजी, आईजी और डीआईजी को आदेश जारी कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर…