यूपी में ठंड बढ़ी, 20 शहरों में कोहरा, पारा 13.5°C:नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब, AQI 278; 3 दिन भीषण कोहरा पड़ेगा

यूपी में दिवाली के बाद ठंड बढ़ गई है। बुधवार सुबह बलिया, देवरिया, कुशीनगर, मथुरा, अलीगढ़ समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 20 मीटर दूर तक भी देखना मुश्किल हो गया। नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब बनी हुई है। आसमान में धुंध की चादर छाई है। सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 278 रिकॉर्ड किया गया। लोगों को मास्क पहनने और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरदोई 13.5°C और बरेली 14.2°C के साथ सबसे ठंडे रहे। दिन का पारा भी 34°C से नीचे आ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक हफ्ते में पारे में 4-5°C की गिरावट आएगी। ठंड का असर बढ़ने लगेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 2-3 दिन सुबह कोहरा रहेगा। दिन में हल्की धुंध छाई रहेगी। अगले 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 4 बड़े शहरों में मौसम का हाल जानिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है? ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है। AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है? जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं। तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- ———————— ये खबर भी पढ़िए- धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती:पप्पू यादव बोले- बागेश्वर बाबा को जमीन में गाड़ देना चाहिए, VIDEO भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवादों में आए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद का समर्थन मिला है। वहीं, पप्पू यादव ने उन्हें ढोंगी बताते हुए जमीन में गाड़ने की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री 17 से 20 नवंबर तक प्रतापगढ़ में राजा भैया के यहां रामकथा करेंगे। सपा इस आयोजन का विरोध कर रही है। VIDEO देखिए…