मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। केशव मौर्य ने फिर दोहराया कि संगठन ही सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर भी खुलकर बात की। कहा, बहुत सी बातें मेरी भी समझ में नहीं आतीं। मैं भी संतुष्ट नहीं हूं। कई कार्यकर्ता नाराज होते हैं तो मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। लेकिन इस समय सारी बातें भूलकर ‘मिशन 2027’ में जुट जाएं। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। केशव ने पिछले दो विधानसभा चुनावों के आंकड़ों का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को चेताया- केशव ने कहा- हमें इस पर जोर देना होगा कि 2022 में हमारा वोट सपा को शिफ्ट क्यों हुआ और उस वोट को फिर से भाजपा के पक्ष में कैसे लाया जाए। वहीं, सीएम योगी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SSR/SIR) को लेकर चेतावनी भरे लहजे में सख्त निर्देश दिए। योगी की चेतावनी- सारे काम छोड़कर नाम जुड़वाएं सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा- विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अंतिम मौका है। कार्यकर्ता एक महीने तक सारा काम छोड़कर नाम जुड़वाने में जुट जाएं, वरना बाद में पछताना पड़ेगा। योगी ने 3 पॉइंट में अपनी बात रखी- योगी फिर बोले- 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता गायब योगी ने कहा- 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम सूची से गायब है। 66 लाख मतदाताओं के नाम ग्राम पंचायत की सूची में हैं, लेकिन विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं हैं। ग्राम प्रधानों ने पंचायत लिस्ट में तो नाम जुड़वाए, पर विधानसभा में नहीं। अब पंचायत लिस्ट के हिसाब से विधानसभा की सूची तैयार कराएं। 55 लाख लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। भाजपा का महाअभियान: हर बूथ पर 50 नए वोटर का लक्ष्य सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर को एक बार फिर चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग 17 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा। 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। इसी एक महीने में भाजपा अपना ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ चलाएगी। इन 8 कैटेगरी और टारगेट ग्रुप पर रहेगी भाजपा की नजर पार्टी ने छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए खास रणनीति तैयार की है- ——————– आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…