बृजभूषण बोले- अखिलेश अपने सांसदों की जुबान बंद करें:ये सपा को नुकसान पहुंचाएंगे; राजा भैया ने कहा- बंटोगे तो कटोगे बिल्कुल सही

गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- अखिलेश को अपने सांसदों की जुबान बंद करानी चाहिए। ये लोग सनातन को नुकसान नहीं पहुंचा सकते, लेकिन सपा को जरूर नुकसान पहुंचाएंगे। दरअसल, प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा था- दुर्गा पूजा-कांवड़ यात्रा ढोंग है, इसे बंद करो। यह परंपरा बंद होनी चाहिए। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक राजा भैया ने कहा- सीएम योगी का ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा बिल्कुल सही है। हर हिंदू को इन बातों को समझने की जरूरत है। पाकिस्तान बनने के समय वहां हिंदुओं की आबादी 23 प्रतिशत थी, जो अब एक प्रतिशत से भी कम रह गई है। इधर, वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें भगवान राम उनके कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं, जबकि माता शबरी उन्हें बेर खिला रही हैं। इन पोस्टर को समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सौरभ ने लगवाया है।