नमस्कार, कल की बड़ी खबर बुक लॉन्चिंग के दौरान सोनिया गांधी के भावुक होने की है। प्रियंका ने उन्हें गले लगाया। कांग्रेस ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका लगाई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में हम आपको यह भी बताएंगे कि चांदी ऑलटाइम हाई से कितनी सस्ती हो गई। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 1. सुप्रीम कोर्ट में SIR और चुनाव आयोग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी। 2. राहुल गांधी अमेरिका में रहेंगे। यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 3. पीएम मोदी का फिलीपींस दौरे का दूसरा दिन। ट्रम्प से मुलाकात संभव। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. किताब लॉन्चिंग में भावुक हुईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने गले लगाया सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव सोमवार को दिल्ली में लॉन्च की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, तो वह भावुक हो गईं। इस पर प्रियंका ने उन्हें गले लगाया। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है। सोनिया ने पुरानी यादों को जिक्र किया… राजीव से पहली मुलाकात: राजीव गांधी से पहली मुलाकात को सोनिया ने जादुई बताया और कैम्ब्रिज में मुलाकात, दूरियों के दौर और एक-दूसरे को लिखे पत्रों को याद किया। इंदिरा को मां कहने में झिझक: शुरुआत में इंदिरा गांधी को मां कहने में झिझकती थीं सोनिया, क्योंकि उनके लिए मां का मतलब सिर्फ उनकी अपनी इतालवी मां थीं। राहुल के नामकरण पर विवाद: राहुल के नामकरण को लेकर सोनिया और इंदिरा में मतभेद हुआ था। इंदिरा पंडित से नामकरण चाहती थीं, जबकि सोनिया इसकी जरूरत नहीं समझती थीं। पूरी खबर पढ़ें… 2. कांग्रेस ने पूछा- SIR का आदेश किसने दिया, सुप्रीम कोर्ट में 48 सवाल दाखिल किए राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग से SIR को लेकर 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। याचिकाकर्ता बोले- तीनों चुनाव आयुक्त अलग-अलग जवाब दें: याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि इन सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी संभाल रहे डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के पास अगर रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी नहीं है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी अलग-अलग हलफनामा दाखिल कर जवाब दें। पूरी खबर पढ़ें… 3. आजम को क्यों गिरफ्तार किया? हाईकोर्ट ने ED से पूछा, जेल में रहेंगे या बाहर आएंगे? फैसला आज सपा नेता आजम खान की जमानत याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में 5 घंटे सुनवाई हुई। इस दौरान उनका बेटा अब्दुल्ला भी कोर्ट पहुंचा था। आजम के जेल में रहने को लेकर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। सिब्बल बोले- आजम को फर्जी फंसाया गया: गिरफ्तारी के आधार बताने को लेकर ED और कपिल सिब्बल में बहस हुई। सिब्बल ने कहा कि आजम ने दस्तावेज लेने से इनकार नहीं किया था। वहीं, ED के वकील हुसैन ने कहा कि इनकार की बात रिमांड अर्जी और पंचनामे में दर्ज है। ED ने कोर्ट में दिखाया वीडियो: गिरफ्तारी का आधार बताने के लिए जब हमने आजम से अपने रिश्तेदारों की जानकारी देने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि उनके सभी रिश्तेदार गुजर चुके हैं। ED ने कोर्ट में वीडियो भी दिखाया। पूरी खबर पढ़ें… 4. राजा भैया खुद कार चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को राजभवन लाए, कुंडा के 200 गांवों में निकली कलश यात्रा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार शाम करीब 5 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उनका स्वागत किया। राजा भैया खुद कार चलाकर उन्हें प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित राजमहल ले गए। श्रीराम कथा से पहले सुबह 8 अलग-अलग स्थानों से 8 दिशाओं में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राजा भैया के दोनों बेटे शिवराज और बृजराज प्रताप सिंह ने इसकी कमान संभाली। यात्रा में डेढ़ हजार से अधिक गाड़ियां और एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया था: कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में 17 नवंबर से तीन दिवसीय श्रीराम कथा शुरू होगी। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्णजी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद अखिलेश ने उनकी अवध में एंट्री रोकने की बात कही थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. चांदी 11 महीने में सबसे सस्ती, ₹1.70 लाख पर आई, सोना के दाम भी गिरे 1 किलो चांदी की कीमत 7,749 रुपए गिरकर 1.70 लाख रुपए पर आ गई है। पिछले 11 महीनों में यह सबसे सस्ती है। इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को ₹1.64 लाख रुपए थे। ऑल टाइम हाई से 2.16 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी: चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.16 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना भी ₹838 सस्ता हुआ: वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 838 गिरकर 1.34 लाख रुपए पर आ गए हैं। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी। पूरी खबर पढ़ें… 6. CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर, एक का शव बरामद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को निशाना बनाया। इनमें लश्कर का कमांडर लतीफ भट भी शामिल है। एक आतंकी का शव मिला है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। आतंकियों ने 5 दिन पहले CRPF पोस्ट पर हमला किया था: 11 नवंबर को इन्हीं आतंकियों ने CRPF पोस्ट पर फायरिंग की थी. हमले में तीन जवान घायल हुए थे। आतंकी हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 7. ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला, बच्ची ने बोल्ड किया ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर आए हैं। विलियम और केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट भी खेला। एक बच्ची ने विलियम को बोल्ड कर दिया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी फील्ड पर मौजूद थे। प्रिंस विलियम 10 साल बाद भारत आए: विलियम और केट 17 नवंबर को होने वाले अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 18 नवंबर को वे दिल्ली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विलियम और केट का यह दूसरा आधिकारिक भारत दौरा है। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: बिलकिस बानो केस के 2 दोषियों की उम्रकैद निलंबित: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी, कहा- दोनों 17 साल से ज्यादा जेल में बिता चुके (पूरी खबर पढ़ें) 2. कोर्ट: CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया, चीफ जस्टिस ने सुनवाई के लिए इंतजार करने को कहा था (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: PM मोदी आसियान डिनर में शामिल हुए: फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक में पहुंचे, टुक-टुक की सवारी की; कल ट्रम्प से मिलेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
4. सेलेब्रिटी: अमिताभ बच्चन-अभिषेक को जान से मारने की धमकी: गैंगस्टर गोल्डी बोला- मुंबई में हमारे 200 साथी, बुलेटप्रूफ केबिन भी बचा नहीं पाएगा (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शख्स ने 23 सेकेंड तक, खींचा 45 टन का प्लेन बुल्गारिया के एथलीट क्रिस्टो मस्कोव ने ऐसा कारनामा किया कि देखने वाले दंग रह गए। उन्होंने 45 टन वजनी एयरबस A320 को रस्सी से बांधकर 20 मीटर तक खींचा। इसमें उन्हें सिर्फ 23.25 सेकेंड लगे और पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एकसाथ, क्या कुछ बड़ा होगा; 81 साल पहले तीन सुपरपावर्स के नेता मिले, तो बदल गई थी दुनिया 2. मंडे मेगा स्टोरी: सुंदर लड़कियों से जासूसी इतनी कारगर क्यों:3000 साल पुरानी ‘हनी ट्रैपिंग’ की कहानी; कैसे फंसे एनवीडिया CEO से IAF ऑफिसर तक 3. फिजिकल हेल्थ- अचानक ब्लड प्रेशर बढ़े तो क्या करें: BP क्यों बढ़ता है, समझें इसका साइंस, इन स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट जरूरी 4. मीनाक्षी शेषाद्रि @63- सनी के साथ धर्मेंद्र-हेमा जैसी जोड़ी:बोलीं- ‘डकैत’ का लिप-टू-लिप किस सीन सेंसर ने हटवाया; अनिल कपूर से था कॉम्पिटिशन
🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज