यूपी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा कानपुर, पारा@9.4°C:28 शहरों में घना कोहरा; अगले 24 घंटे में 41 जिलों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में पूर्वांचल के 41 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। इससे पहले, शुक्रवार सुबह गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, जौनपुर, मुजफ्फरनगर और संभल समेत 28 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। प्रदेश में रात का पारा 10°C से नीचे आ गया। कानपुर सीजन का सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 9.4°C रिकॉर्ड किया गया। हरदोई और मुजफ्फरनगर में भी पारा 10°C तक पहुंच गया। दिन में बहराइच, चंदौली में पारा 29°C दर्ज किया गया। कोहरे की 2 तस्वीरें- ‘अकवान’ तूफान का असर, 2 दिन बारिश होगी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने ‘अकवान’ चक्रवात के असर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। 21 और 22 नवंबर को पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। भीषण ठंड के साथ गलन और कोहरा भी बढ़ेगा। यूपी में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा यूपी में दिन का पारा 30 डिग्री के नीचे पहुंचा