राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद से फरार चल रहा पूर्व पार्षद व हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान अतीक अहमद की काली कमाई को बिल्डिंगों के कंस्ट्रक्शन में खपाता था। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मन्नू की तलाश में लगी पुलिस ने जब उसके इर्द–गिर्द वालों को उठाया तो उनके मोबाइल से मन्नू रहमान की अतीक अहमद के साथ फोटो मिली। पूछताछ में सामने आया कि मन्नू रहमान वर्ष 2012 अतीक से मुलाकात करने प्रयागराज गया था। जिसके बाद वह अतीक की काली कमाई को सफेद बनाने के गोरखधंधे में शामिल हो गया। अतीक के पैसों को वह अवैध रूप से तैयार की गई बिल्डिंगों के निर्माण में खपाता था। 16 नवंबर को भीषण अग्निकांड में मारे गए थे दो लोग 16 नवंबर को तड़के करीब 3 बजे पटकापुर में पांच फीट चौड़ी सड़क पर स्थित राधिका अपार्टमेंट में मीटर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई थी। आग से बचने के लिए राखी साहू व 16 साल के प्रांजल बाथम की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक प्रांजल बाथम के पिता अनिल की तहरीर पर फीलखाना थाने में बिल्डर मोहित तिवारी, सफीक, पूर्व पार्षद और हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान, सरबजीत कौर और प्यारे खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, फरार आरोपियों पर पुलिस ने 20–20 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने बिल्डर मोहित तिवारी को अरेस्ट किया था। इसके बाद पुलिस मन्नू रहमान की तलाश में लगी हुई है। जिसके बाद उसके करीबी एक बिजली करीबी को जब पुलिस ने उठाया तो उसके मोबाइल से अतीक और मन्नू रहमान की फोटो मिली। वहीं आरोपी बिल्डर ने भी पुख्ता किया कि अतीक का पैसा मन्नू रहमान के जरिए कई बिल्डिंगों में खपाया गया है।
60 लाख में तैयार किया गया था राधिका अपार्टमेंट वर्ष 2016 में कैंट विधानसभा से अतीक जब चुनाव लड़ने के लिए आया था, तब भी मन्नू अतीक अहमद से मिलने के लिए गया था। मोहित ने पुलिस को बताया कि 60 लाख रुपए में राधिका अपार्टमेंट में 12 फ्लोर तैयार किए गए थे। अपार्टमेंट तैयार करने में खर्च की गई रकम का 60 प्रतिशत हिस्सा प्यारे खान का लगा हुआ था, शेष 40 प्रतिशत में सभी की हिस्सेदारी थी। मोहित ने बताया कि प्यारे के पैसों का रोटेशन शफीक ही करता था। किस बिल्डिंग में कितना पैसा लगा है ? प्यारे के पैसों का सारा हिसाब किताब शफीक ही रखता था। 2021 में रिटायर हुए केडीए कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध एसीपी कोतवाली अमित कुमार ने पांडेय ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई केडीए कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं। जो अवैध रूप से बिल्डिंगों के निर्माण में उनका सहयोग करते थे। पूछताछ में केडीए में नोटिस चस्पा करने वाले कर्मचारी शिवशंकर का नाम भी मोहित ने कबूला है। शिवशंकर अवैध निर्माण वाली भूखंडों में नोटिस चस्पा करने का काम करता था, उसकी मिलीभगत से नोटिस चस्पा होने के बावजूद बिल्डिंगों का निर्माण जारी रहता था। एसीपी कोतवाली ने बताया कि शिवशंकर वर्ष 2021 में रिटायर हो चुका है। नाम सामने आने के बाद उससे संपर्क किया गया, जिस पर उसने एक शादी समारोह में होने का हवाला दिया था। शिवशंकर को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है, जल्द ही उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। फरार आरोपियों की मदद करने वालों पर होगी कार्रवाई मोहित पांडेय की गिरफ्तारी के बाद चार आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी सरेंडर और अग्रिम जमानत लेने की फिराक में हैं, जिस पर कचहरी परिसर में सादी वर्दी में पुलिस टीम की तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि फरारी के दौरान आरोपियों की मदद करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जांच में बाधा डालने वालों की मानीटरिंग की जा रही है। बिल्डिंगों में पैसा लगाने वालों का जांचा जाएगा बैकग्राउंड पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में अवैध रूप से भूखंडों का निर्माण कराने बिल्डरों की जांच के लिए गठित की गई कमेटी उनकी फाइनेंसियल जानकारी भी करेगी। बिल्डिंगों के निर्माण में पैसों की आपूर्ति कहां से की जा रही है? निर्मा में सट्टा, हवाला का पैसा तो नहीं खपाया जा रहा ? पैसा लगाने वाले लोग क्या इनकम टैक्स रिटर्न, जीएसटी भरते हैं? इन सब तथ्यों को जांचा जाएगा।