बरेली में शादी से पहले दुल्हन की मौत हो गई। बुधवार शाम बारात आनी थी। दूल्हा बारात लेकर अपने घर से निकल चुका था। लेकिन, दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे एक झोलाछाप के पास ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। दुल्हन की मौत के बाद दूल्हा समेत बारात रास्ते से ही वापस लौट गई। पूरा मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र का है। लड़की के परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में भी लोग शोक में हैं। अब विस्तार से पढ़िए… बारात आने से पहले बिगड़ी तबीयत
देवीपुरा गांव में रहने वाले थान सिंह की बेटी शांति (20) की बुधवार को नवाबगंज के देवीपुरा से बारात आनी थी। सभी लोग बारात की तैयारियों में लगे हुए थे। दोपहर 3 बजे अचानक दुल्हन शांति की तबीयत खराब हो गई। घबराहट और बेचैनी होने की शिकायत पर परिजन उसे इलाज के लिए बहेड़ी कस्बे के शिफा हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टर तसलीम अहमद उर्फ भूरा ने इलाज शुरू किया। डॉक्टर बोला ड्रिप चढ़ानी पड़ेगी
पिता थान सिंह ने बताया, हम लोग बेटी को डॉक्टर के पास ले गए। उसने कहा- बेटी कमजोर हो गई है। ड्रिप चढ़ाने से राहत मिलेगी। लेकिन, ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी हालात और ज्यादा खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में लड़की की मौत हो गई। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को डॉक्टर ने ड्रिप में गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। भाई जोगेंद्र सिंह ने बताया, बुधवार को मेरी बहन की बारात आनी थी। शाम चार बजे के आसपास हम लोग उसे शिफा हॉस्पिटल लेकर गए थे। डॉक्टर के गलत इलाज करने से उसकी तबीयत बिगड़ी तो रेफर कर दिया। जब हम लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंचकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
मौत की खबर से दुल्हन के घर मे कोहराम मच गया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा होता देख झोलाछाप डॉक्टर वहां से चुपचाप खिसक गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाना चाहा, लेकिन वह झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस के कार्रवाई करने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। बाद में पुलिस ने पिता की शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर तसलीम अहमद उर्फ भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूल्हे अजय वीर समेत बाराती वापस लौटे
शांति की शादी के लिए बुधवार को पंडाल सज चुका था। हलवाइयों ने भी तरह-तरह के पकवान बारातियों के लिए बनाए थे। घर वालों के साथ पूरा गांव शादी की तैयारी में जुटा था। मौत की खबर पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। उसकी बारात नवाबगंज से देवीपुरा गांव के लिए चल चुकी थी। सूचना के बाद बारात आधे रास्ते से वापस लौट गई। दूल्हे अजयवीर ने बताया, बारात की निकासी हो चुकी थी। हम लोग पूरी तरह से तैयार होकर निकल चुके थे। तभी दुल्हन पक्ष के लोगों का फोन आ गया, जिसके बाद हम लोगों ने बारात के लोगों को रास्ते से ही वापस कर दिया। हम उस अस्पताल भी गए, जहां दुल्हन का इलाज हुआ था। उसके परिजन हंगामा कर रहे थे। बहेड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया, लड़की की बुधवार की शाम को बारात आनी थी, उससे पहले उसकी तबीयत खराब हो गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी। ————- यह खबर भी पढ़िए सुहागरात के दिन गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन:आगरा में परिवार को नशीला दूध पिलाया; बिचौलिया बोला- उसको भूल जाओ, दूसरी करा देंगे आगरा में सुहागरात के दिन दुल्हन गहने और नकदी लेकर भाग निकली। रात में उसने दूल्हे और परिवार वालों को केसर वाला दूध दिया, जिसमें नींद की गोली मिला दी। इसके बाद अलमारी से गहने, शगुन और कैश बटोरे और फरार हो गई। सुबह होश आने पर दूल्हे ने पूरे घर में दुल्हन को ढूंढा। मगर वो कहीं नहीं दिखी। परिवार वालों ने चेक किया तो घर से सारे गहने भी गायब थे। पीड़ित ने बिचौलिए और लुटेरी दुल्हन सहित 5 पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना एत्माद्दौला के सीतानगर की है। पूरी खबर पढ़िए