नौतपा के पहले दिन यूपी के सहारनपुर और गाजियाबाद में सुबह से बारिश हो रही है। नोएडा, जालौन सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली में भी मौसम खराब है। इसी कारण दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट को वहां लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग वाराणसी में कराई गई। मौसम विभाग ने आज 60 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। शनिवार को झांसी सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 40.6°C तक पहुंच गया। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस दौरान भयंकर गर्मी पड़ती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यूपी में इसका असर कम रहेगा। यहां तापमान 42°C तक जा सकता है। 2024 में झांसी में पारा 49°C तक रिकॉर्ड किया गया था। 3 तस्वीरें देखिए क्यों बदला मौसम? BHU के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से यूपी में बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में मानसून अपने निर्धारित समय से सात दिन पहले भी पहुंच सकता है। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…