दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क अयोध्या पहुंच गए हैं। वह एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन के बाद हनुमानढ़ी जाएंगे। इरॉल मस्क दिल्ली से प्राइवेट जेट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। इरॉल मस्क 1 घंटे तक मंदिर परिसर में रहेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी में 15 मिनट रुकेंगे। यहां मीडिया से बातचीत का कार्यक्रम था, हालांकि बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया है। इरॉल मस्क ने 1 जून को भारत आए थे। दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहा था- मैं अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हूं। भारत का इतिहास अविश्वसनीय है। उन्होंने आगे कहा- मेरे विचार में विश्व का इतिहास किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ा है। वेद 14,000 वर्ष पुराने हैं, शायद उससे भी अधिक। वेदों में उड़ने वाले यानों (विमान) का उल्लेख है। मैंने एक किताब लिखी है, जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली की कहानियां शामिल हैं। भारत एक बेहद आकर्षक देश है। दो महीने पहले इरॉल मस्क की मां माये मस्क भी भारत आई थीं। उन्होंने मुंबई में अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के गाला इवेंट में हिस्सा लिया था और भारतीय संस्कृति की तारीफ की थी। हालांकि, इलॉन मस्क अब तक भारत नहीं आए हैं। इरॉल मस्क के अयोध्या दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-