यूपी में भीषण गर्मी के बीच रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। 24 घंटे में गाजीपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ समेत 32 शहरों में बारिश हुई। संभल में सबसे ज्यादा 32.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। यह वैज्ञानिकों के 1.1 मिमी अनुमान से से 2852 फीसदी अधिक है। विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल, आशुतोष सिन्हा और अरुण पाठक ने रविवार को सीएम योगी को लेटर लिखा है। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए भी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी किए जाने की मांग की है। विधायकों ने कहा, जब स्कूलों में बच्चे नहीं है, तो शिक्षकों के रहने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं, रविवार को 12 घंटे में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में बिजली गिरने से पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चियों की उम्र 5 और 3 साल थी। घटना उस वक्त हुई, जब पूरा परिवार घर में सो रहा था। शव इस कदर जल चुके थे कि सिर्फ कंकाल बचे। वहीं, शाहजहांपुर में आंधी-बारिश से 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। हीटस्ट्रोक से 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई। वाराणसी में 4, सोनभद्र, गाजीपुर और मिर्जापुर में 1-1 लोगों की जान गई। प्रदेश में कुल 32 लोगों की मौत हुई। सीएम योगी ने कहा, अधिकारी सर्वे कराकर नुकसान की रिपोर्ट भेजें। पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। अधिकारी सर्वे कराकर नुकसान की रिपोर्ट भेजें। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 47 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था। वहीं, 18 जिलों में हीट-वेव चलने की संभावना जताई थी। IMD के मुताबिक, 16 जून से पूर्वी यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा। 18 से 20 जून के दौरान प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 4 तस्वीरें देखिए यूपी में मानसून कब आएगा?
काशी में BHU के मौसम वैज्ञानिक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया- दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी और बालुरघाट जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों में यह गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकता है। 18 जून तक गोरखपुर से मानसून की एंट्री हो सकती है। कल कैसा रहेगा मौसम? यूपी में मौसम अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…