यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगरा में सुबह से गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। हल्की हवा भी चल रही है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटे में वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरा सबसे गर्म जालौन रहा, यहां तापमान 42.6 डिग्री रहा। तीसरा सबसे गर्म पंजाब का भटिंडा वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 23.5°C रिकॉर्ड किया गया। रविवार को 12 घंटे में बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां जिंदा जल गईं। गाजीपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ समेत 32 शहरों में बारिश हुई। संभल में सबसे ज्यादा 32.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। यह वैज्ञानिकों के 1.1 मिमी अनुमान से 2852% अधिक है। 18 जून को गोरखपुर के रास्ते मानसून की यूपी में एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी और बालुरघाट जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों में यह गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री होगी। योगी बोले- अफसर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें
CM योगी ने आंधी-बारिश, ओले और बिजली गिरने को लेकर अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा- अधिकारी ग्राउंड पर उतरें। प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें। राहत काम पर नजर रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को मुआवजा दें। घायलों के अच्छे इलाज की व्यवस्था कराएं। यूपी के शहरों का तापमान जानिए 30 जून तक शिक्षकों की भी छुट्टी की मांग
विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल, आशुतोष सिन्हा और अरुण पाठक ने रविवार को CM योगी को लेटर लिखा। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के लिए भी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी किए जाने की मांग की है। विधायकों ने कहा, जब स्कूलों में बच्चे नहीं है, तो शिक्षकों के रहने का कोई औचित्य नहीं है।