झांसी में पत्नी के धोखा देने पर पति ने सुसाइड कर लिया। दोनों की 17 साल पहले शादी हुई थी। मगर 3 माह पहले पत्नी ने चोरी छुपे दूसरी शादी कर ली। बच्चे भी अपने साथ ले गई तो पति डिप्रेशन में चला गया। मंगलवार को दिनभर शराब पी और फिर शाम को घर आया। बुधवार को कमरे में कुंडे पर रस्सी का फंदा बनाकर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के मवई गिर्द गांव का है। अब विस्तार से पढ़िए… एक बेटा और एक बेटी भी भी साथ ले गई
मृतक का नाम जगदीश कुशवाहा (36) पुत्र बिहारी कुशवाहा था। वह मवई गिर्द गांव का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई हनुमत कुशवाहा ने बताया कि जगदीश राजमिस्त्री था। उसकी शादी 2008 में सावत्री से हुई थी। उनके 12 साल की बेटी और 10 साल का एक बेटा है। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। कुछ माह पहले पत्नी जगदीश को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। वह दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई थी। अब 3 माह उसने पहले बिना कुछ बताए उसने जवाहरपुर गांव के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। तब से जगदीश डिप्रेशन में रहने लगा था। कमरे में जाकर जहर खाया
हनुमत कुशवाहा ने बताया-पत्नी तो चली गई, साथ में बच्चों को भी ले गई। इसका जगदीश को गहरा सदमा लगा। वह अजीब हरकतें करने लगा था। पत्नी के जाने के बाद वह अपनी मां कोसाबाई के साथ रहता था। सोमवार से वह लगातार शराब पी रहा था। मंगलवार को गांव में झगड़ा हुआ तो लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद जगदीश घर चला गया। बुधवार को कमरे में कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। देर रात छोटा भाई कालीचरण देखने गया तो जगदीश फंदे पर लटका था। यह देख वह चिल्लाते हुए बाहर भागा। तब परिजन व गांव के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बड़ागांव पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पत्नी के जाने से दुखी था
बड़ागांव थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि जगदीश की पत्नी 3 माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इस वजह से वह परेशान रहता था। डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड कर लिया। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ———————— यह खबर भी पढ़ें- यूपी में परिवार के 5 लोग कार में जिंदा जले, पुलिया से टकराई, नीचे गिरते ही आग लगी; बदायूं से दिल्ली जा रहे थे यूपी के बुलंदशहर में सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। कार में बैठे 6 में से 5 लोग जिंदा जल गए। यहां पढ़ें पूरी खबर