नोएडा की दो मंजिला इमारत की विंडो AC में ब्लास्ट:धमाका होते ही कमरे में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

नोएडा की दो मंजिला इमारत में एसी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही उसमें आग लग गई। आग से कमरे में रखा सामान जल गया। आग लगते ही पहली मंजिल पर रहने वाले लोग भागकर बाहर आ गए। पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। दो दमकल कर्मियों ने 30 मिनट पर आग पर काबू पाया। आग मंगलवार रात करीब 12:35 बजे लगी। ब्लास्ट होते ही लोगों में मची भगदड़
नोएडा के सेक्टर 36 में मनीष अरोड़ा का दो मंजिला मकान है। दूसरी मंजिल पर 5 लोग रहते हैं। मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब 12:35 बजे में एक युवक के कमरे में लगा एसी तेज धमाके साथ फट गया। एसी के फटते ही आग की लपटें निकलने लगीं। धमाके की आवाज सुनते ही दूसरी मंजिल पर रहने वालों में भगदड़ मच गई। सभी भाग कर नीचे आ गए। मनीष ने बताया कि मैं भी अपने बच्चों के साथ सड़क पर आ गया। फिर मैंने दमकल और पुलिस को फोन किया। 2 दमकल गाड़ियों ने 30 मिनट में बुझाई आग
सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। अगल-बगल के कमरों और बिल्डिंग में पानी की पानी की बौछारें की गईं। ताकि बिल्डिंग को ठंडा रखा जा सके। आग से कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। दीवारों पर दरारें आ गईं। मकान मालिक मनीष ने बताया कि विंडो एसी था। उसका कंप्रेसर फट गया। जिसकी वजह से आग लगी। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- यूपी में परिवार के 5 लोग कार में जिंदा जले:पुलिया से टकराई, नीचे गिरते ही आग लगी; बदायूं से दिल्ली जा रहे थे यूपी के बुलंदशहर में सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे लगभग 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। कार में बैठे 6 में से 5 लोग जिंदा जल गए। हादसे में कार सवार सिर्फ एक महिला ही बच पाई। पुलिया से टकराने के झटके से वह कार से बाहर गिर गई थी। पढ़ें पूरी खबर