प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका फांसी पर लटकी:लखनऊ में 3 दिन पहले पति और बेटे ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटा था

लखनऊ के रहीमाबाद में प्रेमी की हत्या के तीन दिन बाद प्रेमिका फांसी पर झूल गई। उसके प्रेमी संजय की हत्या उसके बेटे और पति ने मिलकर कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से महिला अवसाद में थी। पुलिस ने बताया कि सुबह मीरा ने घर के पास बनी झोपड़ी में साड़ी के सहारे लटक कर जान दे दी। मीरा प्रेमी संजय की मौत की बाद काफी परेशान थी। आशंका जताई जा रही की इसी के चलते उसने सुसाइड किया। घटना की 2 तस्वीरें… प्रेमी संजय को कुल्हाड़ी से काटा था रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हामिद खेड़ा माजरा मवई कला में रविवार रात को कार ड्राइवर संजय की हत्या हुई थी। हत्या में मीरा के पति सुनील और उसके बेटे का हाथ था। मीरा ने इस बात की पुष्टि मीडिया के सामने की थी। जान बचाने के लिए नहर में कूदा घटना की रात संजय मीरा से मिलने आया था। इसकी जानकारी मीरा के पति को हो गई थी। रात करीब 12 बजे सुनील और उसके बेटे ने संजय पर चारा काटने वाले बांके से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए संजय पास की नहर में कूद गया। वहीं उसकी हत्या कर दी। संजय की मौत के बाद से मीरा बेहद परेशान थी। उसने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खबर अपडेट की जा रही है…